आनंद वर्धन बने प्रदेश के नए मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी की जगह लेंगे

उदंकार न्यूज
देहरादून। 1992 बैच के आई ए एस आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। वह 31 मार्च 2025 को इस पद से रिटायर हो रहीं राधा रतूड़ी की जगह लेंगे। वर्धन वर्तमान में अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश भी जारी हो गए। आदेश जारी होने के बाद नवनियुक्त मुख्य सचिव ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।