कर्मचारियों को दीपावली पर छुट्टियों का डबल मजा, एक नवंबर को भी छुट्टी

0

उदंकार न्यूज
-उत्तराखंड सरकार ने दीपावली की दो-दो तिथियों के कारण पैदा हुई स्थिति के बीच कर्मचारियों को छुट्टियों का डबल मजा दे दिया है। अब 31 अक्टूबर को तो दीपावली की छुट्टी होगी ही, साथ में एक नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस संबंध में संशोधित शासनादेश जारी कर दिया गया है।
पहले सरकार ने एक नवंबर को ही दीपावली की छुट्टी देने का निर्णय लिया था, लेकिन 31 अक्टूबर को भी दीपावली मनाए जाने की खबरों के बीच आदेश संशोधित किया गया। इस क्रम में एक नवंबर को कार्यालय खुले रखने और इसकी जगह 31 अक्टूबर को छुट्टी देने का आदेश जारी किया गया। मगर समस्या फिर भी नहीं सुलझ पाई। बुधवार को सरकार ने एक नवंबर का अवकाश भी घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *