जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

उदंकार न्यूज
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे आठ जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है। शेष चार जिलों के लिए भी जल्दी नामांे का ऐलान पार्टी द्वारा कर दिया जाएगा । देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चैहान को उम्मीदवार घोषित किया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदो में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची जारी की जा चुकी है। इसी तरह, 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों में से आठ अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार, उत्तरकाशी में रमेश चैहान, चमोली में दौलत सिंह बिष्ट, पौड़ी में रचना बुटोला, पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद, बागेश्वर में शोभा आर्या, अल्मोड़ा में हेमा गैड़ा और नैनीताल में दीपा दम्र्वाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।