जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सरकार ने अनंतिम आरक्षण घोषित किया

उदंकार न्यूज
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अनंतिम आरक्षण घोषित का दिया गया है। देहरादून की सीट महिला आरक्षित घोषित की गई है।
सरकार ने अल्मोड़ा महिला, बागेश्वर महिला (अनुसूचित जाति), चम्पावत अनारक्षित,चमोली अनारक्षित, देहरादून महिला, नैनीताल अनारक्षित, पौडी गढ़वाल महिला, पिथौरागढ़ अनुसूचित जाति, रूद्रप्रयाग महिला, टिहरी गढ़वाल महिला, उधम सिंह नगर पिछड़ा वर्ग और उत्तरकाशी अनारक्षित सीट प्रस्तावित की है। इस पर यदि कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहे तो कर सकता है। इसके बाद अंतिम तौर पर आरक्षण घोषित कर दिया जाएगा ।