शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, मां गंगा अब मुखबा में रहेगी।

उदंकार न्यूज
-गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। शनिवार को विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद कपाटबंदी कर दी गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गंगोत्री धाम के कपाट दस मई को खुले थे। कपाट बंद होने के बाद अब छह महीने मां गंगा की विग्रह प्रतिमा अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा में रहेगी। श्रद्धालु वहीं पर उनके दर्शन कर पाएंगे। इस बार आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए।