मनोज रावत होंगे केदारनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी, नाम का ऐलान

उदंकार न्यूज
-केदारनाथ उपचुनाव में पूर्व विधायक मनोज रावत को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
केदारनाथ की सीट दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन की वजह से खाली हुई है। यहां पर 20 नवंबर को मतदान होना है। कांगे्रस और भाजपा दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठापूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को औपचारिक तौर पर मनोज रावत के नाम का ऐलान किया। मनोज रावत इससे पहले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन उसके बाद वर्ष 2022 के चुनाव में वह हार गए थे।