उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ में कैलाश अध्यक्ष, अंकित महामंत्री बने, प्रशांत व संजय उपाध्यक्ष निर्वाचित

0

उदंकार न्यूज
देहरादून।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी में कैलाश रावत अध्यक्ष और अंकित कुमार महामंत्री चुने गए हैं। प्रशांत रावत और संजय कुमार को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष चुना गया है।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी/सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार एवं राम सिंह परजोली ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की। अध्यक्ष कैलाश रावत (52 मत), महामंत्रह अंकित कुमार (51 मत) निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष प्रशांत रावत एवं संजय कुमार (संयुक्त रूप से 34-34 मत) बने हैं। संगठन मंत्री सत्येन्द्र बिजल्वाण (45 मत) के साथ चुने गए हैं। संयुक्त मंत्री पारूल, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीवान और संयोजक/ऑडिटर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल और कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध चुने गए हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी का प्राथमिक उद्देश्य विभागीय कार्मिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु उच्च अधिकारियों से समन्वय स्थापित करना रहेगा। शीघ्र ही एक मांग पत्र तैयार कर विभागीय पुनर्गठन की मांग की जाएगी। महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि जनपदीय कार्यालयों की सुदृढ़ता हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी और संसाधनों के विस्तार पर बल दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी ने सभी कार्मिक साथियों के विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *