उत्तराखंड भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए महेंद्र भट्ट, पंचायत चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प जताया

0

उदंकार न्यूज
देहरादून।
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। एकमात्र नामांकन होने की वजह से भट्ट का अध्यक्ष बनना पहले से ही तय माना जा रहा था।
महेंद्र भट्ट वर्तमान में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं और सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उनका अच्छा तालमेल माना जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्ष बनने पर भट्ट का मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संबोधन में भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को जीत दिलाना उनका मकसद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed