उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जागरण फोरम का उद्घाटन किया, खंडूरी का हाल-चाल भी जाना

0


उदंकार न्यूज
देहरादून।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को दून के दौरे पर रहे। उन्होंने जागरण फोरम का उद्घाटन किया। वह पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निवास पर गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जागरण फोरम के कार्यक्रंम में उन्होंने सकारात्मक राष्ट्र निर्माण संवाद का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड के रणनीतिक, आध्यात्मिक और विकासात्मक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सत्यम, शिवम और सुंदरम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए मीडिया को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कथानकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वह वसंत विहार स्थित पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के आवास पर भी गए और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *