खटीमा से लेकर हरिद्वार तक धामी के संवाद, थारू समाज और युवाओं को किया कनेक्ट

0

उदंकार न्यूज
खटीमा / हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुमाऊं से लेकर गढ़वाल मंडल तक के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। खास बात ये रही कि उन्होंने संवाद के जरिये लोगों के साथ कनेक्ट किया। खरीमा में थारू जनजाति के लोगों से धामी संवाद में शामिल रहे, तो गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मुखातिब हुए।
हरिद्वार के कार्यक्रम में धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाला “जॉब क्रिएटर” बन रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं ।
खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में सीएम ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं । देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जनजातीय समाज से होना इस सोच का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *