विधान सभा सत्र के लिए गैरसैण पहुंची धामी सरकार, दो दिनी सत्र कल से होगा शुरू
उदंकार न्यूज
भराड़ीसैंण/ देहरादून । विधानसभा के दो दिनी सत्र के लिए धामी सरकार आज यहां पहुंच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग से पैदल मार्ग के जरिए यहां पहुंचे । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन के दौरान रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। विधानसभा सत्र के लिए स्पीकर ऋतु खंडूरी सहित तमाम विधायक भी एक दिन पहले ही यहां पहुंच गए । शाम को मुख्यमंत्री ने भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में भाग लिया ।