कण्वाश्रम पर फिर से हलचल … ठोस कदम तो उठने चाहिए

0

विपिन बनियाल

-अभी कुछ दिनों पहले कण्वाश्रम जाना हुआ । कई वर्षों बाद गया था, मन में उम्मीद थी कि कुछ बदला हुआ दिखाई देगा । कुछ नया दिखाई देगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था । वहीं कण्वाश्रम, वैसा ही कण्वाश्रम, जैसे पहले से देखते आ रहे हैं । बस, कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के नाम के साथ कागजों में कण्व नगरी जरूर जुड़ गया है। वैसे, होना तो ये चाहिए था कि कोटद्वार बस अड्डे या रेलवे स्टेशन पर उतरते ही बाहर से आने वाले किसी यात्री को कण्व नगरी का स्वाभाविक अहसास होने लगता । मगर कण्वाश्रम एक ऐसा डेस्टिनेशन नहीं बन पाया, जो हम सबकी अपेक्षाओं में था , जबकि इस स्थान के साथ महर्षि कण्व की तपस्थली और महान राजा भरत की जन्मस्थली होने का गौरवशाली तथ्य का जुडाव है।
खैर … अब एक बार फिर हलचल होती दिख रही है। कण्वाश्रम पर वर्षों से शोध कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल के अनुसार-कण्वाश्रम को लेकर एक बड़ी कार्ययोजना पर काम शुरू हुआ है। इस क्रम में पर्यटन, सिंचाई, राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के एक संयुक्त दल ने कण्वाश्रम स्थित चौकीघाटा बैराज में निरीक्षण किया है। मनोज इष्टवाल भी इस निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे । इस कवायद के नतीजे कब तक सामने आते हैं, ये देखने वाली बात होगी, लेकिन कण्वाश्रम के विराट महत्व को देखते हुए उसके अनुरूप चीजें सामने आए तो यह बहुत अच्छा होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *