राहुल गांधी ने छात्रों एवं युवाओं से किया संवाद, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
उदंकार न्यूज
देहरादून । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बन्नू स्कूल में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लिया और भाजपा सरकार पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाया। नीट पेपर लीक प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह छात्र हितों पर कुठाराघात है। भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में काफी छात्र व युवा जुटे।