श्री शिरडी साईं श्रद्धा धाम, तिलक रोड का 22 वां वार्षिक उत्सव-भक्तों ने साईं का किया, महाभिषेक-साईं पालकी निकाली

0

उदंकार न्यूज
देहरादून। श्री शिरडी साईं श्रद्धा धाम, तिलक रोड का 22 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर साईं पालकी यात्रा में श्रद्धालु झूम उठे। इससे पहले, 151 लीटर दूध से साईं बाबा की प्रतिमा का महाभिषेक किया गया। साईं भजनों के संगीतमय कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।
बुधवार को दिनभर तिलक रोड स्थित साईं मंदिर में कार्यक्रम होते रहे। सुबह सबसे पहले बाबा के महाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाबा को अपने हाथों से स्नान कराकर श्रद्धालु आह्लादित नजर आए। इस दौरान भजन गुणगान का कार्यक्रम भी चलता रहा, जिसमें अरविंद साईं व नंदिनी साईं ने कई भजन सुनाए।
साईं पालकी यात्रा में भी श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। इस मौके पर साईं बना कलाकार आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद, मधुर भजनों का क्रम एक बार फिर शुरू हुआ । इसमें दीपक कुमार ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शरद नागलिया ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में अनिल गोयल, अर्चित डावर, अशोक वर्मा , गोपाल पुरी, कुलवीर त्यागी , संजय गर्ग, अनिल नागलिया, प्रदीप नागलिया, रवीन्द्र कटारिया, मुख्य पुजारी ओम प्रकाश भट्ट , पंडित अंकित बड़ोनी , पंडित गौरव नैठानी , दीपक जेठी, अंकुर जैन, कुलवीर त्यागी, एडवोकेट विपिन गुप्ता , रोशन राणा, पवन अग्रवाल, रजिन्दर शर्मा, दीपक तायल, गोगी, राहुल बंसल, अंकुश, आश्रय, अक्षत, आशीष, राकेश, अथर्व, अभिजात व अन्य कई भक्त उपस्थित रहे ।
सुमन नागलिया के साथ महिला टीम में ज्योति, श्रुतिका, पूनम, पारिस, शैली, शील , ममता , नीतू , कांता , नीलम , अर्चना , राधा , मिनी, प्रियंका, अनुजा , अंजू आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *