एसआईआर : विरोध जताने के लिए सीईओ से मिले कांग्रेस के नेता
उदंकार न्यूज
देहरादून । आज वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने साथ उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के प्रथम चरण में त्रुटियां हैं। द्वितीय चरण में दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए अव्यावहारिक, अपारदर्शी एवं पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना और पूरी प्रक्रिया का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सभी मतदाताओं के लिए सुगम होना अत्यंत आवश्यक है।
निर्वाचन आयोग से अपेक्षा की गई कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मतदाता हितैषी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु इस गंभीर विषय पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करे। प्रतिनिधिमंडल में प्रीतम सिंह, डॉ हरक सिंह रावत, राजकुमार, लाल चंद शर्मा शामिल रहे।