महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मनाया हरियाली तीज पर्व
उदंकार न्यूज
देहरादून । शिवकुंज विकास समिति, केदारपुर की ओर से तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर शिवकुंज कीर्तन मंडली ने हरियाली तीज पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
बंजारावाला स्थित सत्यम वेडिंग प्वाइंट में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के साथ उत्सव व परंपराओं का अटूट संबंध है। भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग लोक पर्व व उत्सवों में परिलक्षित होते हैं।
कार्यक्रम की संयोजक समिति की अध्यक्षा व वरिष्ठ भाजपा नेत्री बीना गोदियाल ने कहा कि बदलते दौर में तीज पर्व की महत्ता और भी बढ़ गई है। कार्यक्रम में अखिल गढ़वाल सभा के महासचिव गजेंद्र भंडारी, केदारपुर की पूर्व प्रधान श्रीमती पूर्णा थापा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
