तीरथ सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने, अनिल बलूनी फिर से मीडिया टीम के हेड

0

उदंकार न्यूज

नई दिल्ली / देहरादून । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लेते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत को पार्टी का नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) नियुक्त किया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को फिर से मीडिया टीम का प्रमुख बनाया गया है।

​संघीय पृष्ठभूमि और व्यापक संगठनात्मक अनुभव रखने वाले तीरथ सिंह रावत पहले भी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी के इस फैसले को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी चुनाव के नजरिये से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *