भारत-नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर गंभीर चर्चा शुरू, दो दिन तक चलेगी उच्चस्तरीय बैठक

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर आज से देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह यानी JWG की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है।
20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के सीमा की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर गहन मंथन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली दल की अगुवाई वहां के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *