चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी भरा, 22 मजदूर फंसे, 16 का रेस्क्यू, सीएम ने राहत अभिमान की समीक्षा की

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । जनपद चमोली के अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भर गया। इससे टनल में कार्य कर रहे 22 लोग वहां फंस गए। राहत व बचाव अभियान शुरू करते हुए 16 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया। बाकी लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। उक्त निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पर देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और राहत व बचाव कार्य की जानकारी ली।

घटना की सूचना मिलते ही खोज एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों की तलाश एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा मौके पर वर्तमान में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed