सात मिनट ……….संपूर्ण रामायण, मातृशक्ति कर रही कमाल !

0

चमोली के खल्ला गांव की महिलाएं कर रही रामलीला का अनूठा मंचन

विपिन बनियाल

-नितेश तिवारी की रामायणम फिल्म के दो भागों का बजट 4000 करोड़ का बताया जा रहा है। पहला भाग दीपावली में रिलीज हो चुका है। लोग तीन घंटा 15 मिनट की लंबाई वाले पहले भाग को देखने मल्टीप्लेक्स हॉल का रुख कर रहे हैं। रामायणम देख रहे है। चमोली जनपद के खल्ला गांव के लोग भी आजकल रामलीला देख रहे हैं। बहुत छोटे स्तर की रामलीला … मगर अपने आप में अनूठी और विशिष्ट रामलीला … !
सिर्फ सात मिनट में रामायण की पूरी कथा और सारे किरदार भी महिलाएं ही निभा रही हैं। महिलाओं ने शानदार मंचन किया है। यह गांव वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला में मेरे वरिष्ठ रहे रजपाल बिष्ट का गांव है, जो केदारनाथ हाईवे पर स्थित है। उन्होंने ही संबंधित जानकारी / वीडियो / फोटो उपलब्ध कराए हैं।
उत्तराखंड की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर जहां मातृ शक्ति के योगदान पर खूब चर्चा हो रही, वहीं खल्ला गांव की महिलाओं का ये अंदाज लाजवाब है। अभी कुछ दिनों पहले मुझे कोटद्वार में अपने मुहल्ले काशीरामपुर तल्ला में महिला पात्रों के स्तर पर मंचित रामलीला देखने का अवसर प्राप्त हुआ था। पुरूषों के वर्चस्व वाले हर क्षेत्र में मातृशक्ति का दखल और वहां पर कामयाबी की बात अब चौंकाती नहीं है। फिर भी रामलीला और वो भी सात मिनट के भीतर … सचमुच कमाल है। रील के इस जमाने में कम अवधि में रामायण का बड़ा संदेश … ये असाधारण है। जय हो मातृशक्ति ! जय श्री राम !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *