अच्छी पहल : हंस कल्चरल सेंटर ने क्षय रोगियों को पोषण आहार दिया, स्वच्छता का महत्व भी बताया

0

उदंकार न्यूज
रुद्रप्रयाग / देहरादून । जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में हंस कल्चरल सेंटर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में 10 क्षय रोगियों को पोषण आहार का वितरण किया गया । इस मौके पर हुए स्वच्छता को लेकर जागरुक भी किया गया ।
क्षय रोगियों को संस्था की ओर से आटा, चावल व विभिन्न दाल इत्यादि सामग्री वितरित की गई । हंस कल्चरल सेंटर द्वारा यह कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर विगत काफी वर्षों से लगातार किया जा रहा है ।
इस अवसर पर पूनम किमोठी ने रोगियों को नियमित रूप से दवाई लेने और साफ़ सफाई के विषय में जागरूक किया । किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने नज़दीकी सरकारी अस्पताल, जहाँ से उपचार चल रहा हो, वहाँ तत्काल संपर्क करने को कहा गया ।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुणाल चौधरी, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी लखपत सिंह पुरोला, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ.मनीष, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कालिका भट्ट, डी.पी.एस, सुनील राणा, वरिष्ठ लैब सुपरवाइजर हरीश चौधरी, स्पुटम माइक्रोस्कोपिस्ट सुषमा गुसाईं एवं अन्य मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed