धामी सरकार ने पेश किया पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड, उपलब्धियां गिनाई

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईएसबीटी, देहरादून स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, उद्योग, निवेश, ऊर्जा, आधारभूत सुविधाओं, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखण्ड ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार ने केवल योजनाएं बनाने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनका लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण करना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, मंत्रीगण , विधायकगण, एवं जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *