महानवमी पर एक अक्टूबर को अवकाश की घोषणा, सीएम ने दिए थे निर्देश

0

उदंकार न्यूज
देहरादून।
राज्य सरकार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर महानवमी को एक अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अब प्रदेश में दिनांक एक अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं सम्मान को प्रदर्शित करने वाला है। यह हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *