दिल्ली में नितिन नबीन से मिले मुख्यमंत्री धामी, दी बधाई
उदंकार न्यूज
नई दिल्ली / देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दायित्व ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों प्रमुख नेताओं की ये पहली मुलाकात थी, जो कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।
इससे पहले, धामी कैबिनेट के सदस्य सतपाल महाराज और स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने गत दिवस नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की थी। उत्तराखंड के सांसद भी नए अध्यक्ष से मिल चुके हैं।