भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मिशन 4 जी प्लस के शरदोत्सव मेले का शुभारंभ

0


उदंकार न्यूज
देहरादून।
सोसायटी ऑफ मिशन 4 जी प्लस (गौ, गंगा, गांव और गायत्री) के शरदोत्सव सांस्कृतिक मेले का बुधवार को पूरी भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन देहरादून के नाइन पाम वेडिंग पॉइंट, जोगीवाला में बुधवार की सुबह शुरू हुआ। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने गायत्री पूजन, हवन एवं योग सत्र के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पहाड़ के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके विचारों पर चर्चा की गई तथा उनके परिवार जनों का सम्मान किया गया।
मेले में उत्तराखंड की कला, संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए गोष्ठियां, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। विशेष रूप से देवी अहिल्या बाई होलकर के योगदान पर प्रकाश डाला गया और नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की पारंपरिक वेश-भूषा प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम मै लोक गायिका अर्चना सती और पूनम सती ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन अनुज पुरोहित ने किया।
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज औा सुबोध उनियाल की उपस्थिति रही। उन्होंने संस्था के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उत्तराखंड की लोक संस्कृति और यहां के हितों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे कार्यों को सराहा।

संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट, डॉ राकेश उनियाल, मितेश सेमवाल, ईरा कुकरेती, गीतांजलि, गौरी रौतेला, ज्योतिका पांडे, जितेंद्र मियां, ममता पांगती, पंकज होलकर, प्रतिभा, वंदना, राकेश डंगवाल, प्रजापति नौटियाल सहित तमाम लोगों की इस कार्यक्रम में मौजूदगी रही। संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट के अनुसार, मेले के अंतर्गत बृहस्पतिवार को भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *