भगतदा को मिलेगा पदमभूषण, भारत सरकार ने की पदम पुरस्कारों की घोषणा

0


उदंकार न्यूज
देेहरादून।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पदमभूषण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उत्तराखंड मूल के कैलाश चंद्र पंत और खेमराज सुंुद्रियाल को पदमश्री प्रदान की जाएगी। भारत सरकार ने रविवार का पदम पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। पदम पुरस्कारों में उत्तराखंड की हस्तियों को खास जगह हासिल हुई है।
देश भर में पांच हस्तियों को पदम विभूषण के लिए चयनित किया गया है। 13 हस्तियों को पदम भूषण सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इसमें भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य प्रमुख लोगों ने भगत सिंह कोश्यारी को पदम भूषण सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *