देवभूमि विकास संस्थान करेगा युवाओं की काउंसलिंग: रावत

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । विधान सभा मार्ग स्थित कार्यालय में देवभूमि विकास संस्थान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के संरक्षक एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि विकास संस्थान शैक्षणिक संस्थानों में इसी माह से वहाँ अध्यनरत विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेगा इसके लिए मनोवैज्ञानिक, कानूनी विशेषज्ञ, अधिवक्ता, शिक्षाविद् एवं पत्रकारों की टीम तैयार की जाएगी जो युवाओं को विभिन्न विषयों पर परामर्श देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे जिससे इस प्रतिस्पर्धा के युग में हमारे युवा सही मार्ग का चयन कर सकें और उस पर आगे बढ़कर संतोषपूर्ण व खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके l
रावत ने कहा कि काउंसलिंग विषय पर संस्थान एक से डेढ़ माह की अवधि का इंटर्नशिप भी संचालित करेगा ताकि जो युवा काउंसलिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर संवारना चाहते हैं उनकाे व्यावहारिक ज्ञान मिल सके l गंग धारा विचारों का अविरल प्रवाह वैचारिक मंथन और व्याख्यान सीरीज की अभूतपूर्व सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं के अनुभवों पर प्रति-उत्तर देते हुए सांसद ने उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विषयों पर अध्ययन करने एवं समसामयिक प्रसंगों पर व्यवहारिक शोध संचालित करने की भी सलाह दी, उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता, सामाजिक समरसता के साथ ही राष्ट्र गौरव के विभिन्न आयामों पर हमको युवाओं के साथ कार्य करना होगा, उन्होंने कहा की संस्थान के सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी l
इस अवसर पर संस्थान के सचिव सत्येंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक प्रो दीपक भट्ट, वरिष्ठ परामर्शदात्री रमिंद्री मंद्रवाल, अर्थशास्त्री प्रो आर पी ममंगाई, एडवोकेट रवी नेगी, उमेश्वर रावत, मुख्य ट्रस्टी कृति रावत, प्रमोद रावत एडवोकेट राघव, मनोज रावत, सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ राजेश भट्ट, प्रो एच सी पुरोहित, प्रो हर्ष डोभाल, डॉ अरुण कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *