पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर रक्षा मंत्री से मिले त्रिवेंद्र
उदंकार न्यूज
नई दिल्ली/ देहरादून । हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवासरत पूर्व सैनिकों की सुविधा को देखते हुए वेलमेड अस्पताल, देहरादून को ईसीएचएस योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार हेतु सूचीबद्ध किए जाने तथा 130 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (पर्यावरण) की इकाइयों को पिथौरागढ़ से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
इस दौरान कहा गया कि पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित रहे।