नव मनोनीत दायित्वधारी अशोक वर्मा का स्वागत, डाट काली मंदिर में मत्था टेका
उदंकार न्यूज
देहरादून । पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नव मनोनीत उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मां डाट काली मंदिर पहुंचकर शीश नवाया और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के महंत संयम गोस्वामी ने वर्मा को मां का आशीर्वाद स्वरुप चुन्नी भेंट की एवं पूजा अर्चना कराई ।
वर्मा ने शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारीयो को नमन किया एवं पुष्प अर्पित किए । इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी एवं बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारीगण मौजूद रहे, जिन्होंने वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने अपने मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,महामंत्री संगठन अजय कुमार एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करेंगे और निश्चित तौर पर 2027 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार उत्तराखंड में बनेगी ।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, केशव उनियाल, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा कुकरेती, उपाध्यक्ष विनोद सागर, अधिवक्ता दीपक त्यागी अधिवक्ता सौरभ दूटेजा, अधिवक्ता कपिल अरोड़ा,अधिवक्ता आशुतोष गोसाईं,अधिवक्ता संदीप रोहिल्ला,अधिवक्ता मनीषा दूसेजा,मोहन खत्री, प्रभात डंडरियाल, गोल्डी,गुड्डू पैंथरी,टोनी पलटा,गौरव खण्डूरी,सुरेश नेगी,धर्मपाल रावत,गणेश डंगवाल,रघुवीर चौहान, पूर्ण सिंह लिंगवाल, धर्मपाल आदि उपस्थित रहे।