देश के लाल ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का त्रिवेंद ने किया अभिनंदन

0

उदंकार न्यूज

देहरादून । ऐतिहासिक #AxiomMission4 को सफलता के शिखर तक पहुँचाने वाले भारत के गौरव, अशोक चक्र से सम्मानित, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला तथा नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के निदेशक कर्नल युवराज मलिक ने पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास मै शिष्टाचार भेंट की । इस मौके पर रावत ने उनका गर्मजोशी से स्वारात किया।

रावत ने कहा कि भारत की नई अंतरिक्ष यात्रा में यह मिशन हमारे वैज्ञानिक कौशल, साहस और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जैसे समर्पित योद्धा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, वहीं कर्नल युवराज मलिक का साहित्य और ज्ञान के क्षेत्र में योगदान भी समाज को निरंतर समृद्ध कर रहा है।
इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, दून विवि की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल, देवभूमि विकास संस्थान की मेन ट्रस्टी कृति रावत भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *