‘पहलगाम . . . जब समय थम सा गया’, केएस चौहान की पुस्तक आई जनता के बीच, सीएम ने की सराहना

0

पहलगाम … जब समय थम सा गया, केएस चौहान की पुस्तक आई जनता के बीच, सीएम ने की सराहना

उदंकार न्यूज
देहरादून । पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर बुधवार को ‘पहलगाम … जब समय थम गया’ पुस्तक जनता के बीच आ गई । साल भर पहले इसी दिन पहलगाम में सपरिवार मौजूद केएस चौहान ने अपने अनुभवों को पुस्तक की शक्ल दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुस्तक प्रकाशित करने के प्रयास की सराहना की है।
इस पुस्तक के लेखक केएस चौहान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की। उन्होंने बताया कि पुस्तक में पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को घटना वाले दिन के माहौल और तमाम सारी बातों को शामिल किया गया। इसके अंत में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में एक वर्ष पूर्व घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था। उन्होंने पहलगाम हमले का शिकार हुए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह दुनिया को अपना दम दिखाया, वो ऐतिहासिक रहा। उन्होंने लेखक केएस चौहान को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *