कौशिक ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारी, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

0


उदंकार न्यूज
देहरादून । आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सभी जनपदों एवं रेखीय विभागों द्वारा मानसून अवधि में संभावित आपदाओं एवं उनसे निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी रेखीय विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियां पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में कार्य करे ।उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण जैसे हाई कैपेसिटी पम्प, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण एवं संचार संसाधन पूरी तरह कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *