विकसित भारत का सपना पूरा करने में अहम होगी शिक्षण संस्थानों की भूमिकाः नितिन नवीन

0

उदंकार न्यूज
देहरादून। भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकारी योजनाओं से पूरा नहीं होने वाला। इस संबंध में शिक्षण संस्थाओं, शिक्षक और युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
नवीन शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद, विशेषज्ञ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
दूसरी तरफ, भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक कार्यकर्ता के निवास पर भोजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *