राहुल के कार्यक्रम पर मौसम ने फेरा पानी, अल्मोड़ा व पौड़ी नहीं पहुंच पाए, कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया

0


उदंकार न्यूज
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर बृहस्पतिवार को मौसम ने पानी फेर दिया। खराब मौसम के कारण राहुल गांधी अल्मोड़ा व पौड़ी के कार्यक्रमों में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट से ही दोनों कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने जनता से जल्द ही उत्तराखंड आने का वायदा किया।
अपने वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को कमजोर करने का प्रयास किया है। केंद्र सरकार अडानी और अंबानी के हाथों में खेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों से जनता त्रस्त आ गई है और यह समय बदलाव का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *