श्री साईं बाबा के महानिर्वाण दिवस पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ निकाली गई पालकी शोभायात्रा

0

उदंकार न्यूज
उत्तरकाशी। श्री साईं बाबा जी के महानिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर आज उत्तरकाशी में श्री शिरडी साईं मंदिर जनकल्याण सेवा संस्थान, मुख्य बाजार उत्तरकाशी के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने सहभागिता कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे बाजार क्षेत्र में साईं बाबा जी की भव्य पालकी एवं शोभायात्रा निकालकर किया गया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने श्रद्धापूर्वक बाबा का गुणगान किया तथा पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके पश्चात जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य गणमान्य सदस्यों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से बाबा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर HDFC Life के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संदीप नौटियाल एवं मुख्य वित्तीय सलाहकार तरुण अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक श्री शिरडी साईं मंदिर जनकल्याण सेवा संस्थान के सचिव नरेश अरोड़ा, अध्यक्ष किरन बत्रा जय प्रकाश बत्रा, शशि तलवार कौशल नीरज आशीष शिव सिंह तथा संस्थान के सदस्य मीनाक्षी, विक्रम, दीपक, अखिलेश आराध्य अंशुमन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं साईं भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और समाज में प्रेम, सेवा, भाईचारे एवं मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन में व्यापार मंडल के उपस्थित सदस्यों ने धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने और जरूरतमंदों की सेवा करने के महत्व पर भी बल दिया। श्री शिरडी साईं मंदिर जनकल्याण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों, सदस्यों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed