आध्यात्मिक भाव में डूबी नजर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गंगा आरती की

उदंकार न्यूज
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार को एम्स के दीक्षांत समारोह के बाद बुधवार को वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल हो रही हैं। इससे पहले, तीर्थनगरी ़ऋषिकेश में गंगा आरती के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आध्यात्मिक भाव में डूबी नजर आई। उन्होंने हनुमान जयंती के मौके पर गंगा आरती को सौभाग्य बताया। साथ ही, कहा-कि गंगा मां ने उन्हें दूसरी बार ये मौका उपलब्ध कराया है। गंगा आरती में राज्यपाल गुरमीत सिंह, परमार्थ निकेतन आश्रम के स्वामी चिदानंद सरस्वती भी शामिल हुए।