केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया, आशा नौटियाल जीतीं

0

उदंकार न्यूज
देहरादून।
प्रतिष्ठित केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मनोज रावत को 5622 वोटों के अंतर से हरा दिया है। आशा नौटियाल तीसरी बार विधायक बनी हैं। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चैहान ने अपने प्रदर्शन से इस चुनाव में सभी को चैंकाया है।
केदारनाथ उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना शुरू हुई, जो कि 14 राउंड तक चली। भाजपा की आशा नौटियाल को 23814 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 18192 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय त्रिभुवन चैहान को 9311 वोट मिले। यूकेडी प्रत्याषी आशुतोष भंडारी ने 1314 वोट हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *