राष्ट्रीय खेलः ई-वेस्ट से निकले पीतल के होंगे 4350 पदक, खेलों की थीम ग्रीन ग्रेम

0

उदंकार न्यूज
देहरादून।
38 वें राष्ट्रीय खेलों में ई-वेस्ट से निकले पीतल के 4350 पदक विजेताओं के गले का हार बनेंगे। पदकों के लिए धातु की आपूर्ति एटेरो कंपनी ने की है।
खेलों का यह महा आयोजन 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस महा आयोजन में 35 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें से 33 स्पर्धाओं में ही विजेताओं को पदक दिए जाएंगे। दो प्रदर्शनी खेल हैं। इन स्पर्धाओं में 1350 स्वर्ण, 1350 रजत और 1650 कांस्य पदक विजेताओं को दिए जाएंगे। खेलों की थीम ग्रीन ग्रेम रखी गई है। इस क्रम में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पदक ई-वेस्ट से तैयार किए गए हैं।
आयोजकों के मुताबिक, पदकों को ई-वेस्ट से निकले पीतल से तैयार किया गया है, जिसमें 70 व 30 के अनुपात में तांबा व जस्ता मिश्रित किया गया है। यह प्रक्रिया सकारात्मक कार्बन फुटप्रिंट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *