शहीदों की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, सोेसायटी ऑफ मिशन की पहल
उदंकार न्यूज
देहरादून। सोसायटी ऑफ मिशन 4जी प्लस की ओर से वीर शहीद सैनिकों एवं शहीद राज्य आंदोलनकारियों की पावन स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। कथा व्यास आचार्य श्याम सुंदर गौतम महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।
कथा के प्रथम दिवस क्षेत्र की महिलाओं औैर कीर्तन मंडलियों की सदस्यों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में तिरंगा ध्वज भी शामिल रहा, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भाव से भर दिया।
कथा के प्रथम दिवस शहीद परिवारों को मुख्य यजमान के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद दीपक नैनवाल, शहीद विनोद भंडारी, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट एवं शहीद राम प्रसाद पुरोहित के परिजनों तथा शहीद राज्य आंदोलनकारी राजेश रावत के परिजन मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा रुचि भट्ट जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने इस देशभक्ति से भरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से अ सहभागिता का आग्रह किया। वहीं, रुचि भट्ट ने आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, राकेश उनियाल, अनुज पुरोहित, वंदना रावत, कविता भट्ट, गीतांजलि, डॉ. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह गुसाईं, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह साजवान, कैप्टन जितेंद्र सिंह मियां, कैप्टन बलवंत सिंह पंवार, ईरा कुकरेती, ज्योतिका पांडे ,कामना ममगाई, अर्चना सती , अनुज पुरोहित, विमला शर्मा, नीतू रावत, नीतू कंडारी, सविता भट्ट, केके रैना, अनीता बिष्ट, दीपा रावत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

