महेंद्र भट्ट के सिर फिर से सजेगा ताज, उत्तराखंड भाजपा के बनेंगे अध्यक्ष

0

उदंकार न्यूज
देहरादून।
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट की ताजपोशी फिर से तय हो गई है। तमाम अनुमानों को दरकिनार करते हुए महेंद्र भट्ट फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को संभालने जा रहे हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ महेंद्र भट्ट का ही नामांकन दाखिल हुआ। इसके बाद, यह तय हो गया है कि महेंद्र भट््ट के नाम का औपचारिक ऐलान मंगलवार को कर दिया जाएगा।
महेंद्र भट्ट वर्तमान में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं और सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उनका अच्छा तालमेल माना जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए कई नेताओं के नाम हवाओं में तैर रहे थे। राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट भी अध्यक्ष पद की दौड़ मेें शामिल थे। चुनाव प्रक्रिया आज औपचारिक तौर पर शुरू हुई। चुनाव अधिकारी विधायक खजान दास के सम्मुख महेंद्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। एकमात्र नामांकन दाखिल होने की वजह से अध्यक्ष पद पर मतदान की नौबत नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *