‘योगी जी की मां देख ले फिल्म, तो सार्थक हो जाए प्रयास’ प्रख्यात लेखक शांतनु गुप्ता की किताब पर आधारित है फिल्म ‘अजेय’

0


विपिन बनियाल

-योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी ‘ ने शांतनु गुप्ता को खास पहचान दी है। उनकी किताब ‘द मान्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर ‘ पर ही यह फिल्म आधारित है। योगी आदित्यनाथ से बेहद प्रभावित शांतनु गुप्ता ने इस फिल्म के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बकौल, शांतनु गुप्ता-योगी जी की मां भी ये फिल्म देख लें, तो फिल्म बनाना सार्थक हो जाए।
शांतनु गुप्ता देश-दुनिया में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का एक तरह से अभियान छेडे़ हुए हैं। अमेरिका सहित कई देशों में वह फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करा चुके हैं। देहरादून में स्पेशल स्क्रीनिंग के सिलसिले में आए शांतनु गुप्ता ने एक खास बातचीत में कहा-उत्तराखंड से मेरा भी गहरा नाता है। मेरे पिता केंद्र सरकार की नौकरी में थे। इस वजह से मेरी प्रारंभिक शिक्षा आईडीपीएल ऋषिकेश और पंतनगर में हुई। योगी आदित्यनाथ के जीवन में झांकने की मैने वर्ष 2017 में कोशिश की। किताब का मैटर जुटाने के लिए मैं अपनी टीम के साथ पंचुर गांव गया था। तब योगी जी के स्वर्गीय पिता आनंद सिंह बिष्ट ने मेरी काफी मदद की थी।

अपनी मां के साथ देखी शांतनु ने अजेय फिल्म
-शांतनु गुप्ता दून में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अपनी मां श्रीमती उर्मिला देवी के मौजूद थे। उन्होंने साथ ही फिल्म देखीं। उनकी मां उर्मिला देवी के अनुसार-वह तीन बार यह फिल्म देख चुकी हैं। हर बार फिल्म आंखें भिगो जाती है। शांतनु गुप्ता के बेटे अभिराम ने इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ के बचपन की भूमिका निभायी है। स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद अभिराम के मुताबिक-वह पहले से ही योगी जी के बारे में जानते थे।

ऋषिकेश में गो रक्षा पीठ, लखनऊ में कोटद्वार काॅलेज!
-शातंनु गुप्ता की किताब 130 पेज की है। इस पर ढाई घंटे की फिल्म अजेय बनी है, जो योगी के बचपन की बात करते हुए उनके भगवा चोला ओढ़ने और फिर मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी कहती है। इस फिल्म की 30 फीसदी शूूूटिंग उत्तराखंड में हुई है। नरेंद्रनगर के पास के गांव को पंचुर गांव के तौर पर दिखाया गया है। वहीं, ऋषिकेश के गीता आश्रम के एक हिस्से को गो रक्षा पीठ के रूप में दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ के एक काॅॅलेज को कोटद्वार काॅलेज के रूप में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *