भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे उत्तराखंड, भव्य स्वागत । शनिवार तक करेंगे संगठन की समीक्षा

0

उदंकार न्यूज

देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने तीन दिनी प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वह शनिवार तक उत्तराखंड में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्देश जारी करेंगे ।

इससे पहले देहरादून पहुंचने पर नितिन नबीन का जगह जगह भव्य स्वागत किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। देर शाम को नितिन नवीन ने प्रदेश कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *