महान शूटर जसपाल राणा का निधन, शोक में डूबा उत्तराखंड
उदंकार न्यूज
देहरादून। महान शूटर गोल्डन ब्वाय जसपाल राणा का निधन हो गया है। ह्दय संबंधी रोग के चलते सिर्फ 49 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जसपाल राणा के निधन को न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश की अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है। वल्र्ड शूूटिंग चैपियनशिप, एशियाई खेलोें के अलावा अन्य कई टूर्नामेंट में जसपाल राणा ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।