दो दिनी प्रवास पर देहरादून पहुंची राष्ट्रपति, शनिवार को लेंगी आईएमए की दीक्षांत परेड में हिस्सा

0


उदंकार न्यूज
देहरादून।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को अपने दो दिनी प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच गईं। उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विकसित किए जा रहे 132 एकड़ क्षेत्रफल वाले राष्ट्रीय उद्यान के कार्य को राष्ट्रपति ने देखा। वह शनिवार को आईएमए की दीक्षांत परेड में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *