गंगधारा -3.0 का आयोजन 21 नवंबर को, बहेगा विचारों का अविरल प्रवाह

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । आज देवभूमि विकास संस्थान की बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि गंगधारा -3.0 का आयोजन 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा । संभावित कार्यक्रम स्थल स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, जॉलीग्रांट रखा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री/ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गंगधारा -3.0 की रूपरेखा तय की गई । तय किया गया कि कार्यक्रम एक दिवसीय होगा जिसमे तीन सत्र होंगे । कार्यक्रम में संभावित वक्ता सांसद बांसुरी स्वराज, ऐस्ट्रोनेट शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत , प्रो के. के पंत, डायरेक्टर आई आई टी, रुड़की होंगे ।
इस कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार और रुड़की के कालेज व विश्वविद्यालय के 500 छात्र एवं छात्राएं शामिल होंगी । गंगधारा के पहले व दूसरे संस्करण के कार्यक्रम सफल रहे थे। दोनों का आयोजन देहरादून में हुआ, जिन्हें काफी सार्थक माना गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *