राज्यसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन किया
देहरादून । राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बतौर दिनेश आर्य ने मंगलवार को नामांकन करा लिया । विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाजपा की चुनाव में निर्विरोध जीत तय है। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा न करने का इरादा जाहिर किया है।
श
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र कट्ट सहित मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।