उत्तराखंड में पंचायत चुनाव टले, 12 जिलों की पंचायतों में प्रशासक राज

0


उदंकार न्यूज
देहरादून।
ऐसी ही आशंका थी। पंचायत चुनाव टल गए हैं। हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में अब प्रशासक राज कायम हो गया है। पंचायतों के गठित बोर्ड की समय सीमा पूरी हो जाने तक चुनाव कराए जाने की सूरत नहीं बन पाई है। लिहाजा, सरकार ने पंचायतों को प्रशासकों के हवाले कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पंचायत चुनाव की स्थिति भी नगर निकाय चुनाव की तरह होती जा रही है। उत्तराखंड में साल भर से नगर निकाय चुनाव भी लटके हुए हैं। कानूनी दांव पेंचों के बीच नगर निकाय चुनाव के बारे में भी सही सही जानकारी देने की स्थिति में कोई नहीं है। अब पंचायत चुनाव भी उसी राह पर निकल गए हैं। यह तय माना जा रहा है कि पहले नगर निकाय चुनाव होंगे, उसके बाद पंचायत चुनाव का नंबर आएगा। उत्तराखंड में हरिद्वार के अलग से पंचायत चुनाव होते हैं। हरिद्वार की पंचायतों का कार्यकाल शेष है, जबकि बाकी 12 जिलों में कार्यकाल खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *