उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को अध्यक्ष मिला, तकनीकी सदस्य पद खाली

उदंकार न्यूज
देहरादून। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली। उन्हें सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पद की शपथ दिलाई। एमएल प्रसाद को कुछ दिन पूर्व ही आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। छह साल पहले सुभाष कुमार का आयोग अध्यक्ष बतौर कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। न्यायिक व तकनीकी सदस्य ही आयोग में पूर्णकालिक व्यवस्था में थे। अध्यक्ष पद पर कार्यवाहक व्यवस्था चलती रही। इस वर्ष तकनीकी सदस्य पद पर एमएल प्रसाद की नियुक्ति की गई थी। कार्यवाहक अध्यक्ष डीपी गैरोला का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद एमएल प्रसाद को अध्यक्ष का चार्ज दिया गया। कुछ दिनों पहले एमएल प्रसाद को पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद अब आयोग में तकनीकी सदस्य पद रिक्त हो गया है।