भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता : धामी

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । भाजपा गढ़वाल संभाग के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शनिवार को बैठक आयोजित की गई । बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
इस मौके पर धामी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिनकी भूमिका संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अहम होती है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे निरंतर जनता के बीच रहें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने और पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनसेवा में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *