देवप्रयाग क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, पांच की मौत, एक जख्मी
उदंकार न्यूज
देहरादून । पौड़ी गढ़वाल के देवप्रयाग क्षेत्र में आज एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कुंडधार के निकट एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
दुर्घटना में वाहन में सवार छह लोगों में से पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग हरिद्वार जनपद के रायपुर जीतपुर निवासी थे और परिवार सहित पौड़ी की ओर आ रहे थे। जिला प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।